फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनेलो जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ रही : रामपाल

विज्ञापन
कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित करते इनेलो प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कैथल। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) जिला कार्यालय कैथल में शनिवार को जननायक चौधरी देवीलाल की 113वीं जयंती के उपलक्ष्य में 27 सितंबर को नूंह (मेवात) में आयोजित होने वाले सम्मान दिवस समारोह की तैयारियों के लिए बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन

बैठक में इनेलो प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे जननायक चौधरी देवीलाल के सिद्धांतों और जनसेवा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाते हुए सम्मान दिवस समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरे समर्पण के साथ कार्य करें। रामपाल माजरा ने कहा कि जननायक चौधरी देवीलाल केवल एक राजनेता नहीं बल्कि किसानों, मजदूरों, गरीबों, युवाओं और समाज के हर वर्ग की आवाज थे। इनेलो उसी विचारधारा पर चलते हुए जनता के हितों की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ रही है।
प्रदेशाध्यक्ष माजरा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान सरकार युवा, किसान, मजदूर, व्यापारी, कर्मचारी और आमजन विरोधी नीतियां अपना रही है। कार्यकर्ताओं को बताया गया कि पहले चरण में 9 अगस्त से 24 अगस्त तक प्रदेश के 12 जिलों के 46 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 12 अगस्त को पूंडरी, कैथल और गुहला में हलका स्तरीय बैठकों को संबोधित किया जाएगा, जबकि 16 अगस्त को कलायत हलके में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित होगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अनिल तंवर, राजा माजरा, जसमेर तितरम पप्पु और बलकार नैन उपस्थित रहे।

कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित करते इनेलो प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें