फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: इलाज के दौरान घायल मुनीम की मौत

Sat, 01 Nov 2025 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सड़क दुर्घटना में घायल ढांड मंडी के मुनीम की इलाज के दौरान मौत हो गई। ढांड निवासी बलकार सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका मेमरा भाई अक्षय (21) ढांड अनाज मंडी में मुनीम का काम करता था। 21 अक्तूबर की शाम वह मंडी से घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव फरल के नजदीक ढांड रोड पर एक कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पहले सिविल अस्पताल कैथल और बाद में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जांच अधिकारी ने बताया कि अज्ञात कार चालक के खिलाफ पूंडरी थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें