महिलाओं को भाजपा की नीतियों की जानकारी देती वरिष्ठ भाजपा नेत्री कुमारी संगीता। विज्ञप्ति
कैथल। वरिष्ठ भाजपा नेत्री कुमारी संगीता ने जनसंपर्क अभियान के तहत कई गांवों में पहुंचकर महिलाओं और ग्रामीणों से मुलाकात की। उन्होंने भाजपा की नीतियों और केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कुमारी संगीता ने कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। महिलाओं के सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण महिलाओं को इन योजनाओं की जानकारी होना जरूरी है, ताकि पात्र महिलाएं उनका लाभ उठा सके। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता लगातार लोगों के बीच पहुंचकर सरकार के कार्यों और योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। गांवों में जनसंपर्क के दौरान लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से परिवार और समाज दोनों को मजबूती मिलती है।कुमारी संगीता ने कहा कि जनसंपर्क अभियान आगे भी जारी रहेगा और अधिक गांवों तक पहुंचकर लोगों को सरकार की नीतियों से अवगत कराया जाएगा।
महिलाओं को भाजपा की नीतियों की जानकारी देती वरिष्ठ भाजपा नेत्री कुमारी संगीता। विज्ञप्ति