बैठक के दौरान टीबी मरीजों को गोद लेते सरपंच व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी। विज्ञप्ति
राजौंद। पीएचसी करोड़ा के अधीन आने वाले गांव सेरधा में स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य जागरूकता बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीणों को टीबी समेत मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप सिंह और सीएचसी राजौंद के दिशा-निर्देश पर हेल्थ इंस्पेक्टर राजेश कुमार की अगुवाई में हुआ। टीबी सुपरवाइजर अनिल कुमार ने ग्रामीणों को टीबी के लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समय पर जांच और नियमित रूप से दवा लेने से टीबी पूरी तरह ठीक हो सकती है। टीबी मरीज के संपर्क में रहने वाले लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए आवश्यक दवा भी दी जा रही है। राजेश कुमार ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बेटियों को शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान देने का आह्वान किया। बैठक के दौरान ग्राम सरपंच ने टीबी मरीजों को गोद लेकर उनके स्वास्थ्य, खान-पान और उपचार में सहयोग करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सुखबीर सिंह सहित गांव के गणमान्य लोग और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
बैठक के दौरान टीबी मरीजों को गोद लेते सरपंच व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी। विज्ञप्ति