फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेले में दी जानकारी

विज्ञापन
मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेले में जानकारी देते कर्मचारी। विज्ञ​प्ति - फोटो : टूंडला के गांव रसूलाबाद में बारिश व हवाओं से गिरी पकी खड़ी बाजरा की फसल संवाद
विज्ञापन
गुहला-चीका। शनिवार को खंड विकास एंव पंचायत अधिकारी कार्यालय चीका में सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा सेतु कैंप व मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में ब्लॉक समिति की चेयरपर्सन सुखविंद्र कौर ने बतौर मुख्यअतिथि के रूप में शामिल हुई। चेयरपर्सन सुखविंद्र कौर ने मेले में पहुंचकर विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया और नागरिकों को दी जा रही सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी ली। प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से मुख्यातिथि का जोरदार स्वागत किया गया। कौर ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश कि वे नागरिकों की पात्रता और जरूरत के अनुरूप अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें। सेवा सेतु शिविर के आयोजन का मुख्य उद्देश्य अंत्योदय व जरूरतमंद परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ देकर उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाना है। मेले में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर नागरिकों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी गई। नागरिकों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क एवं काउंसलिंग स्टॉल स्थापित किए गए। मेले के दौरान काउंसलिंग टेबल पर सबसे पहले लोगों की ओर से अपनाए जाने वाले रोजगार के बारे में पूछा गया और फिर उनकी पात्रता के अनुसार संबंधित विभाग की स्टॉल पर भेजकर योजना का लाभ लेने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई।

मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेले में जानकारी देते कर्मचारी। विज्ञप्ति- फोटो : टूंडला के गांव रसूलाबाद में बारिश व हवाओं से गिरी पकी खड़ी बाजरा की फसल संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें