फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: स्कूल की छात्राओं को दी कॅरिअर काउंसलिंग की जानकारी

Wed, 28 May 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 12वीं पास कर चुकीं छात्राओं व 12वीं में पढ़ रही छात्राओं कॅरिअर काउंसलिंग की जानकारी दी गई। मंगलवार को हेल्थ स्किल्स इंस्टीट्यूट सफीदों से इंस्टीट्यूट के चेयरमैन सीपी कवात्रा, साहिल व मीना कॅरिअर काउंसलिंग देने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने विभिन्न प्रोग्राम सर्टिफिकेट प्रोग्राम इन मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी, बी-वॉक, एम-वॉक, डेंटल असिस्टेंट, फलबोटॉमिस्ट, एक्स-रे टेक्निशियन, मास मीडिया कम्यूनिकेशन कई कोर्सेज के बारे में बच्चों और उनके माता पिता को अवगत करवाया। उनके स्कूल में आने का मुख्य उद्देश्य था कि जो बच्चे आगे वोकेशनल एजुकेशन में कोर्सेज करना चाहते हैं, तो उनके लिए बहुत सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहे हैं। जो बच्चा गरीब परिवार से है और फीस भरने में असमर्थ है तो ऐसे बच्चों को उनकी की ओर से प्लेसमेंट दिलवा कर उन्हें सैलरी देने का प्रावधान है। उनके हितों को ध्यान में रखते हुए उन बच्चों की पढ़ाई सुचारू रूप से जारी रखना और उनके माता-पिता पर उनकी पढ़ाई का या अन्य अतिरिक्त भार न पड़ने देने का आश्वासन स्टाफ ने दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें