कैथल। आरकेएसडी कॉलेज में विश्व उद्यमिता दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार आयोजित किया। यह कार्यक्रम उद्यम विकास समिति, कैरियर गाइडेंस सेल एवं एल्युमिनाई एसोसिएशन की ओर से करवाया। इसमें स्वयं के उद्यम लगाने के लिए कई जानकारियां दी गईं। बताया गया कि सरकार भी इसमें सहयोग करती है।
मुख्य वक्ता के तौर पर सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव राणा ने शिरकत की। उनउनके अलावा शहर के जाने-माने उद्यमी एवं कॉलेज के पुरातन छात्र सुशील बंसल, संचित बंसल, सुनील जिंदल व मुख्य प्रबंधक एमके शर्मा ने विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिरकत की।
प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया एवं स्वयं के उद्यम लगाने के लिए इस आयोजन से सीखने की सलाह दी। मुख्य वक्ता संजीव राणा ने सफल उद्यमी के गुणों, उद्धम की सफलता के लिए किए जाने वाले प्रयासों एवं बैंक से प्राप्त होने वाली सुविधाओं की चर्चा की।
सुशील बंसल, संचित बंसल एवं सुनील जिंदल ने अपने कामयाबी के पीछे अनुभवों को साझा करते हुए जरूरी बातों का जिक्र किया। विशेष रूप से आमंत्रित इस क्षेत्र के विशेषज्ञों बलदेव सिंह एवं विकास कश्यप ने राज्य एवं केंद्र सरकार की उद्यम लगाने की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
मंच संचालन डॉ. पूजा गुप्ता ने किया। इस अवसर पर तीनों समितियों के संयोजक डॉ. विरेंद्र गोयल, सूरज वालिया, अनिल जिंदल, अनिल नरूला, प्रो. अजय शर्मा, राजेश देशवाल, सुचेता एवं राजेश गर्ग मौजूद रहे।