फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कौशल विकास, बिजनेस स्टार्टअप की दी जानकारी

Fri, 12 Jan 2024 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। डॉ. भीम राव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में वाणिज्य विभाग के तत्वावधान में उद्यमिता विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर टैलेंट ग्रो ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक संजय अग्रवाल और दिशा फॉर सक्सेस की संस्थापक इंदु अग्रवाल ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की।

कार्यक्रम में स्किल डेवलपमेंट, विक्रय तकनीकों व बिजनेस स्टार्टअप के बारे में बताया। कॉलेज ने पहले ही कॉलेज के छात्रों के लिए इंटर्नशिप, प्रशिक्षण और प्लेसमेंट के लिए टैलेंट ग्रो ग्लोबल और दिशा फॉर सक्सेस के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया हुआ हैं। सात छात्रों के पहले बैच ने पहले ही प्रशिक्षण पूरा कर लिया था और इंटर्नशिप प्रमाणपत्र प्राप्त कर चुके है।
विज्ञापन


महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार भाम्बू ने वक्ता का महाविद्यालय में पधारने पर धन्यवाद किया।

संजय अग्रवाल ने विद्यार्थियों को स्किल डेवलपमेंट, विक्रय तकनीकों, कैसे वह जीरो से स्टार्ट करके करोड़ के बिजऩेस स्टार्ट कर सकते है। दिशा फॉर सक्सेस की संस्थापक इंदु अग्रवाल ने अपने अगले इंटर्नशिप बैच की बारे में बताया, कैसे वो ये इंटर्नशिप अटेंड करके अपनी स्किल को सुधार सकते है। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. कृतिका ने किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। जिन्होंने पहले वाले बैच में अपनी इंटर्नशिप पूरी की। इस अवसर पर प्रो. जसपाल मलिक, राम गोपाल, अनु गर्ग, अनुराधा, मीना, सरिता, डॉ. सुशील व डॉ. विकास मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें