फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सुकन्या समृद्धि योजना की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। डीसी प्रशांत पंवार ने जारी बयान में कहा कि सरकार की ओर से बेटियों के उज्ज्वल भविष्य लिए सुकन्या समृद्धि योजना चलाई गई है। यदि आपके घर में एक नन्ही बिटिया ने जन्म लिया है और आप बेटी के भविष्य के लिए पढ़ाई, उच्च शिक्षा एवं शादी आदि के लिए प्लानिंग कर रहे हैं तो सरकार द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना को इसी उद्देश्य से बनाया है। यह योजना केवल बेटियों के लिए ही बनाई गई है। इस योजना का लाभ दत्तक पुत्री (जिसे गोद लिया हो) के लिए भी लिया जा सकता है। डीसी ने बताया कि सुकन्या समृद्धि योजना बालिकाओं के लिए एक छोटी बचत योजना है, जो बेटियों के भविष्य में होने वाले खर्च की पूर्ति करेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें