कलायत में शिक्षा के प्रचार-प्रसार को लेकर आयोजित कार्यक्रम
कलायत। सबल शिक्षण संस्थान की ओर से शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। रिटायर्ड शिक्षक पवन शास्त्री ब्राह्मणी वाला के मार्गदर्शन में विशेष शिक्षा विषय पर अभिभावकों और छात्र-छात्राओं के लिए प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। पवन शास्त्री ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य समावेशी शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना, दिव्यांग बच्चों के शैक्षणिक और सामाजिक विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करना रहा।
विशेष वक्ता के रूप में मौजूद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक आशुतोष ने अभिभावकों और छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रकार की दिव्यांगताओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। दिव्यांग बच्चों की आवश्यकताओं, उनकी क्षमताओं और उनके प्रति सकारात्मक व्यवहार के महत्व पर प्रकाश डाला। आशुतोष ने दिव्यांग बच्चों से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं, छात्रवृत्तियों और सहायता सेवाओं के बारे में क्रमवार उल्लेख किया। उन्होंने इन योजनाओं के लाभ, आवेदन और आवश्यक दस्तावेज कार्यक्रम की बारीकी से जानकारी दी। इस अवसर पर कुसुम देवी, प्रभाकर विक्रम सिंह, कामरेड सत्यवान ङ्क्षसह, शिक्षिका वर्ग से नीलम, शशि किरण, पूजा और कीर्ति मौजूद रहे।
कलायत में शिक्षा के प्रचार-प्रसार को लेकर आयोजित कार्यक्रम