फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एनर्जी हीलिंग की दी जानकारी

Sun, 11 Feb 2024 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। डॉ. भीम राव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में ‘फीड द सोल’ एनजीओ की ओर से एनर्जी हीलिंग कार्यशाला का आयोजन किया। जिसमें फीड द सोल की ओर से अंजू डोगरा, अंजू तिवारी, शशि दून, पूजा अरोड़ा, निताशा शर्मा और अजिताभ तिवारी ने एनएसएस के स्वयंसेवकों और प्राध्यापकों की शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक हीलिंग की।

अंजू डोगरा ने बताया कि जीवन में कामयाबी प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को स्ट्रेस से दूर रहना चाहिए। कॉलेज प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार भाम्बू ने बताया कि प्राणिक हीलिंग एक ऊर्जा तकनीक है, जिसके द्वारा शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक बीमारियों को ठीक कर सकते हैं।
विज्ञापन


एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अभिषेक गोयल ने बताया कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य स्वयंसेवकों को संतुलन, पुनर्स्थापना और पुनर्योग को स्थापित कर पूर्ण स्वास्थ्य, सुख, और आत्मिक समृद्धि प्राप्त करना सिखाना है। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मोनिका जाखड ने कहा कि इस कार्यशाला में विद्यार्थियों के साथ-साथ प्राध्यापकों को भी एनर्जी हीलिंग दी। उनसे उनकी मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक कठिनाइयों को पूछकर प्राणिक हीलिंग से उनका उपचार किया।

फीड द सोल की प्रशिक्षका अंजू डोगरा ने बताया कि हमें लोगों को माफ़ करना और हमारे द्वारा जाने-अनजाने में किए गए गलत कार्य या व्यवहार के लिए माफी मांगना आना चाहिए, विद्यार्थियों को चिंता और अवसाद से निकल कर अपने व्यक्तित्व को निखारना चाहिए।
विज्ञापन


कार्यशाला में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अभिषेक गोयल, मोनिका जाखड, प्रो. जसपाल मालिक, अनिल ललित, अमित पाहवा, रेनू गुप्ता, राजकला, मीना शर्मा, परमिंदर कौर, कृतिका, नीलम, प्रो. पूनम, रामगोपाल, प्रो. रुपाली चुघ मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें