संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में जनसंचार विभाग एवं अंग्रेजी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मल्टी डेस्टिनेशन एजुकेशन फेयर का आयोजन किया। आयोजन न्यू एजुकेशन पॉलिसी या नई शिक्षा नीति के अंतर्गत हुए कार्यक्रम में चंडीगढ़ की कंपनी ओवरसीज एजुकेशन कंसल्टेंट ने विद्यार्थियों को कोर्स, वीजा प्रार्थनापत्र आदि की जानकारी दी।
विद्यार्थियों को ग्लोबल दुनिया के शीर्ष विश्वविद्यालय एवं शिक्षण संस्थानों में आवेदन से लेकर विभिन्न, कोर्स, स्कॉलरशिप प्रार्थना पत्र, सुगम यात्रा व अन्य सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार भाम्बू ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बाहर से आए सभी विशिष्ट अतिथियों का एवं विशेषज्ञों का स्वागत किया। कहा कि इससे विद्यार्थियों को विदेशों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने की जानकारी एवं उसमें आने वाली अन्य कठिनाइयों का ज्ञान होता है
प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार भाम्बू ने चंडीगढ़ से आए टीम के सदस्यों सुशील परमार, दीपक कुमार, मनीष कल्याण, नेहा, अदिति शर्मा, ज्योति जयसवाल और तोष गुप्ता, रूशिल मल्होत्रा और निलेश का धन्यवाद किया। उन्होंने इस कार्यक्रम के लिए राजकीय महाविद्यालय कैथल को चुना और उन्होंने विद्यार्थियों की कॅरिअर कॉउंसिलिंग भी की। इस अवसर पर राजकीय महाविद्यालय कैथल के अलावा आरकेएसडी कॉलेज कैथल के विद्यार्थी भी उपस्थित रहे।
अंग्रेजी विभाग की विभाग अध्यक्ष एवं नई शिक्षा नीति की संयोजिका डॉ. रोजी गुप्ता और जनसंचार विभाग के अध्यक्ष डॉ. सुभाष शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों के लिए ऐसे कार्यक्रम उपयोगी होते हैं। मंच संचालन डॉ. रूपाली ने किया।
इस कार्यक्रम में डॉक्टर कृतिका, डॉ. मेहर सिंह, विरेंद्र खटकड़, अभिषेक गोयल, अमित पाहवा, मोनिका जाखड़, शशि माटा, अनिल ललित, हंसराज नेहा गर्ग मौजूद रहे।