संवाद न्यूज एजेंसी
चीका। डीएवी कॉलेज चीका में आयोजित दो दिवसीय राइफल शूटिंग कैंप का समापन हो गया। इसमें एयर राइफल और एयर पिस्टल की जानकारी दी गई।
शारीरिक और शिक्षा विभाग की प्रो. नीलम देवी ने बताया कि इस कैंप में एनआईएस कोच मंजू मालिक ने एयर राइफल और एयर पिस्टल खेल से संबंधित जानकारी दी और विद्यार्थियों को खेल की तकनीक के बारे में बताया। इस कैंप में एनएसएस व एनसीसी कैडेट्स सहित लगभग 150 विद्यार्थियों ने बढ़-चढक़र भाग लिया।
इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. अवतार सिंह भीखन ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया।