फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर की दी जानकारी

Wed, 13 Mar 2024 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आरकेएसडी कॉलेज के वाणिज्य विभाग ने ने इनक्यूबेशन सेंटर के सहयोग से पीजी ब्लॉक के सेमिनार हॉल में मंगलवार को एक कार्यशाला आयोजित की।

कार्यशाला में टैली एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड से विजय कुमार पीएनबी के क्षेत्रीय प्रबंधक मोहित गर्ग मुख्य अतिथि रहे। इसमें मुख्य अतिथि विजय कुमार विद्यार्थियों को अकाउंटिंग क्षेत्र में कंप्यूटराइज्ड अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर जैसे टैली प्राइम के प्रैक्टिकल इंप्लीकेशन के बारे में अवगत कराया।
विज्ञापन


विद्यार्थियों ने इस कार्यशाला में गहन रुचि दिखाई। इस कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर बबीता गर्ग, प्रोफेसर नेहा गुप्ता और प्रोफेसर विशाल गोयल ने किया।

प्राचार्य डॉ. संजय कुमार गोयल ने वक्ताओं का स्वागत किया और वाणिज्य विभाग को बधाई दी । इस कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष प्रो. अजय शर्मा ने मुख्य वक्ता का धन्यवाद किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रो. रचना संयोजिका इनक्यूबेशन सेंटर ने विशेष भूमिका निभाई। इस मौके पर डॉ. विशाल आनंद, डॉ. शशि माटा, प्रो. नेहा, प्रो. मिशु, प्रो. निधि, प्रो. सपना, प्रो. नीलम व प्रो नेहा सहित स्टाफ मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें