फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नाटक से एड्स के लक्षण व बचाव की दी जानकारी

Thu, 15 Jan 2026 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। उपमंडल के गांव कोलेखां में एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम और रक्त जांच कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अभिषेक, लेबोरेट्री टेक्नीशियन जिले सिंह, काउंसलर गीता, बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रवीन कुमार, संतरो, पूनम और स्वास्थ्य निरीक्षक सुरेश कुमार सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया।

इस अवसर पर डॉ. अभिषेक ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम युवाओं और समाज के अन्य वर्गों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए आयोजित किए जा रहे हैं। उनका उद्देश्य समाज में एड्स के प्रति सही जानकारी और जागरूकता फैलाना और स्वस्थ एवं सशक्त समाज का निर्माण करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा राज्य एड्स कंट्रोल सोसायटी, पंचकूला की ओर से पहुंचे सांस्कृतिक जत्थे के संयोजक रमेश सैनी और अन्य कलाकारों ने स्वास्थ्य से जुड़े गीतों और नाटक ‘शिक्षा और संस्कार’ की प्रस्तुति दी। इस नाटक में मुख्य रूप से एड्स के फैलने के कारण, लक्षण, बचाव के उपाय, जांच और उपचार की जानकारी दी गई। कलाकारों ने यह भी बताया कि एचआईवी/एड्स कोई छुआछूत की बीमारी नहीं है, और सही जानकारी, सुरक्षित यौन संबंध और समय पर जांच से इसका बचाव संभव है।

कार्यक्रम में सरपंच सज्जन कुमार, आशा व आंगनबाड़ी वर्कर और ग्रामीण समुदाय की भारी उपस्थिति रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें