फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: स्वामी विवेकानंद पुस्तकालय के छात्रों दी छात्रवृत्ति योजना की जानकारी

Sun, 10 Nov 2024 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। स्वामी विवेकानंद जिला पुस्तकालय कैथल और नवीन जिंदल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में जेएसपीएल फाउंडेशन की अध्यक्ष एवं चांसलर शालू जिंदल के निजी सलाहकार सतीश भारद्वाज ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। संगोष्ठी की अध्यक्षता पुस्तकालय के जूनियर लाइब्रेरियन अंकुर ने की। सतीश भारद्वाज ने पुस्तकालय के छात्रों को संबोधित करते हुए नवीन जिंदल फाउंडेशन की ओर से संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि छात्रों के लिए नवीन जिंदल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना, फाउंडेशन की ओर से छात्रवृत्ति योजना चलाई जा रही है। यह योजना कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के 16 से 28 वर्ष आयु के स्थायी निवासियों के लिए है। जिस परिवार की वार्षिक आय ढाई लाख रुपये से कम है। इस योजना के तहत फाउंडेशन छात्रों की शिक्षा के कुल व्यय का आधा वहन करता है। कन्यादान और विवाह सहायता योजना के तहत फाउंडेशन की ओर से शगुन योजना भी चलाई जा रही है, जिसके तहत कन्या विवाह के लिए 2100 का कन्यादान और वर पक्ष को 1100 रुपये की सहायता प्रदान की जाती है। सतीश भारद्वाज ने कहा कि निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर के तहत गांव गांव स्वास्थ्य कैंप लगाकर लोगों का इलाज किया जा रहा है। फाउंडेशन द्वारा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को सहायता प्रदान करने के लिए भी योजनाएं चलाई जाती हैं। जूनियर लाइब्रेरियन अंकुर ने बताया कि ये सभी योजनाएं नवीन जिंदल के निजी कोष से संचालित की जाती हैं। इच्छुक व्यक्ति इन सभी योजनाओं की पात्रता संबंधी जानकारी नवीन जिंदल फाउंडेशन की वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं। इस मौके पर संतोष कुमारी, मनीषा शर्मा, रीना शर्मा, क्लर्क नीतिश, अजय, नीलम व कर्ण भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें