सीवन। कलस्टर खेड़ी गुलाम अली में सभी प्राथमिक स्कूल मुखियाओं की बैठक का आयोजन किया गया। इसका मुख्य एजेंडा आगामी 24 दिसंबर को जिला स्तर पर होने वाले शिक्षा दीक्षा आकलन की तैयारियों का रहा। बैठक में कलस्टर के अंतर्गत आने वाले सभी 7 प्राथमिक स्कूल मुखियाओं ने भाग लिया।
गोहरा से अनिल कुमार, गोघ से सुरेश कुमार, फर्श माजरा से बलविंदर सिंह, खेड़ी गुलाम अली से पाला राम, नागल से गुरनाम, अटैला से विनोद कुमार, एबीआरसी कुसुम को शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शिक्षा दीक्षा पर्यवेक्षण के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
क्लस्टर हेड हरपाल सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत प्राथमिक स्कूलों में चलाए जा रहे सभी कार्यक्रम का निरीक्षण किया जाएगा। इस मेगा पर्यवेक्षण कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के जिला के सभी उच्च अधिकारियों की टीम निगरानी करेगी। बैठक की अध्यक्षता सीआरसी हरपाल सिंह ने की।
पर्यवेक्षण के दौरान कक्षावार स्किल पास बुक, एफएलएन, सीखने के परिणाम, अध्यापकों के कक्षा में पढ़ाने के तरीके, पाठ्यपुस्तकों, कार्य पुस्तकों, मिड डे मिल, स्मार्ट शाला, स्मार्ट क्लास रुम, मैथ किट, बाला ग्रांट, ड्यूल डेस्क, बाल वाटिका, रामलीला कार्यक्रम, रफ्तार, पीटीएम, टीएलएम कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया जाएगा।
इसके साथ विद्यालय में एसएमसी व स्टाफ मीटिंग लेकर स्कूल की भौतिक सुविधाओं के बारे में जानकारी ली जाएगी। संवाद