कलायत। श्री कपिल मुनि राजकीय महिला महाविद्यालय में प्लेसमेंट सेल और वूमेन सेल के संयुक्त तत्वावधान में जॉब फेयर को लेकर छात्राओं को जानकारी दी गई। यह जॉब फेयर ओम ग्लोबल स्टर्लिंग यूनिवर्सिटी में आयोजित होगा, जो विशेष रूप से फ्रेशर्स के लिए है। कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी के मार्केटिंग मैनेजर मेवा सिंह ने छात्राओं को कॅरिअर संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने प्रभावी रिज्यूमे तैयार करने, इंटरव्यू में आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुति देने और नौकरी के लिए जरूरी कौशल के बारे में विस्तार से बताया। प्लेसमेंट सेल की इंचार्ज शीला के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन रीतू ने किया। इस दौरान बताया गया कि जॉब फेयर में करीब 100 कंपनियां भाग लेंगी। संवाद