फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बैंक की योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा प्रभाग की ओर से बैंकों के माध्यम से एक जुलाई से 30 सितंबर तक वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पंजाब नेशनल बैंक ने बुच्ची व साकरा में संतृप्ति अभियान आयोजित किया गया। इसमें काफी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और भारतीय रिजर्व बैंक के डीजीएम नवनीत, एलडीओ मंजीत, ग्रामीण बैंक के रिजनल मैनेजर पीयूष ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जनधन योजना में खाते शून्य राशि से खोला जाता है, जिन्होंने अभी तक नहीं खुलवाया है, वे जरूर खुलवाएं। पुराने खातों की केवाईसी करवाएं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना में पंजीकरण करवाएं। इसके अलावा डिजिटल धोखाधड़ी की रोकथाम आदि के बारे में जागरूक किया गया। इस अवसर पर बैंक मैनेजर भुवनेश, पंकज, मनोज एक्सिस बैंक, प्रवेश मोर सहित पंचायत में कार्यरत समस्त बीसी एजेंट, आंगनबाड़ी वर्कर्स, स्वयं सहायता समूह की सदस्य, वित्तीय साक्षरता सलाहकार, वित्तीय साक्षरता केंद्र के प्रतिनिधि एवं ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र के प्रतिनिधि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें