फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रसोई पर महंगाई की मार, 10 दिन में चीनी 51 से 70 रुपये किलो

विज्ञापन
करनाल रोड पर रेहड़ी से फल खरीदते लोग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। महंगाई की मार अब लोगों की रसोई तक पहुंच गई है। सब्जियों और फलों के ऊंचे दाम पहले ही घरेलू बजट बिगाड़ रहे थे, अब चीनी, दालों और मसालों की बढ़ती कीमतों ने मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। हालात यह हैं कि करीब 10 दिन पहले 51 रुपये किलो मिलने वाली चीनी अब 70 रुपये किलो बिक रही है।
वहीं, हरी मिर्च 120 रुपये, मटर 160 रुपये और लहसुन 300 रुपये किलो तक पहुंच गया है। रोजमर्रा की जरूरतों के सामान के दाम बढ़ने से गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए घर का खर्च चलाना चुनौती बन गया है। लोग खरीदारी में कटौती करने को मजबूर हैं जबकि दुकानदार भी अचानक बढ़े दामों को लेकर हैरानी जता रहे हैं। उनका कहना है कि पहले एक दो रुपये भाव बढ़ते थे, लेकिन सीधा 10-20 रुपये प्रति किलो चीनी जीवन में पहली बार बढ़ते हुए देख रहे हैं। यही हाल रसोई में इस्तेमाल होने वाली दालों व अन्य वस्तुओं का है।
विज्ञापन


रसोई में इस्तेमाल होने वाले वस्तुओं के दाम
वस्तु मूल्य

चीनी 70
काला चना 110

सफेद चना 120
चना दाल 110

मूंग दाल 100
मसरी दाल 100

हल्दी 250 से 300
लाल मिर्च 350

बादाम 1200 से 1300
काजू 1200 से 1600

पिस्ता 2000
नोट: ये रेट रिटेल वाले दुकानदारों से लिए गए हैं।
-
सब्जियों और फलों के दाम
फल व सब्जी मूल्य

टमाटर 60
प्याज 60

हरी मिर्च 120
मटर 160

गोभी 60
शिमला 120

आलू 30 से 60
गाजर 120

मूली 80
भींडी 80

टींडा 120
तोरी 100

घीया 80
लहसुन 300

अदरक 120
अनार 300

पपीता 70
संतरा 120

नींबू 250
अमरूद 120

सेब 100 से 300
-
कुछ दिन पहले ही चीनी 51 रुपये बेच रहे थे, लेकिन अब 70 रुपये बेच रहे हैं। यही हाल दाल व अन्य वस्तुओं का है। पहले वस्तुओं के दाम एक दो रुपया बढ़ता था, लेकिन अब सीधा 15 से 20 रुपये बढ़ रहे हैं। कुछ वस्तुओं के दाम तो सीधा 200 से 500 रुपये प्रति किलो तक बढ़ गए हैं। बढ़ती कीमतों से ग्राहकों की खरीदारी प्रभावित हो रही है।

- ओमप्रकाश वधवा, करियाणा दुकानदार।
-
ग्राहक वस्तुओं का दाम पूछते हैं और जो वस्तु एक किलो या दो किलो लेनी होती है, वो अब मुश्किल से आधा किलो या 250 ग्राम ही ले रहे हैं। ग्राहक दो चार आइटम लेता है, तो सब्जी और फलों का बिल 500 रुपये से ऊपर चला जाता है।

- शगुन, फल व सब्जी विक्रेता।

सब्जियों और फलों के दाम आसमान छू रहे हैं। यही हालात रसोई में इस्तेमाल होने वाली चीनी, दालों व मसालों का हैं। जब भी दुकान पर दोबारा सामान लेने जाते हैं तो वस्तुओं के दाम बढ़े हुए मिलते हैं।
विज्ञापन


- एकता, गृहिणी, निवासी, सीवन।

किसानों व पैदा करने वालों को उचित दाम नहीं मिल रहे हैं और महंगाई बेकाबू है। वर्तमान हालात देखकर तो हर आदमी डरा हुआ है कि भविष्य में उनका घर कैसे चलेगा, क्योंकि महंगाई सिर्फ खाने पीने की वस्तुओं में नहीं हर क्षेत्र में यही हाल है।

- सुशीला शर्मा, पार्षद वार्ड-11, कैथल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें