फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बाद महंगाई की मार, हरी सब्जियों के दाम में उछाल 17-33-51

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। बारिश के बाद सब्जियों के दाम में एक बार फिर उछाल आ गया है। इससे लोगों की रसोई का बजट बिगड़ना शुरू हो गया है। सब्जी विक्रेताओं व व्यापारियों का कहना है कि बारिश होने से स्थानीय सब्जियों की आवक कम हो गई है जिस कारण सब्जी महंगी हुई है। साथ ही शादियों का सीजन भी चल रहा है। इससे भी सब्जियों की कीमत पर असर पड़ा है। सब्जी की कीमत में 10 से 20 फीसद तक बढ़ोतरी हुई है। बढ़ती महंगाई का असर सीधा आमजन की जेब पर पड़ रहा है। सब्जियों में मटर 40, गाजर 20, बंद गोभी 30, आलू 15, फुल गोभी 30 और शिमला मिर्च 40 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। बारिश से बेल वाली सब्जियों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। किसान जयभगवान, रामपाल और राजेश रहेजा ने बताया कि इस बारिश से फसलों में पानी जमा हो गया। इस कारण बेल वाली सब्जियों की तुड़ाई नहीं हो रही। अब मौसम साफ होने लगा है। जल्द ही मंडी में स्थानीय सब्जियों की आवक शुरू हो जाएगी। इसके बाद सब्जियों के दाम घटने की संभावना है।
विज्ञापन

सब्जी पहले अब
मटर 30 40
गाजर 10 15
बंद गोभी 30 35
आलू 10 15
प्याज 25 30
फूल गोभी 25 30
टमाटर 10 20
शिमला मिर्च 30 40
अदरक 30 40
घीया 30 40
बैंगन 40 50
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें