फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलयुद्ध में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता : चौटाला

Tue, 17 Jan 2017 12:29 AM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं की बैठक को किया संबोधित - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विपक्ष के नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि 23 फरवरी को जल युद्ध के तहत अधिक से अधिक कार्यकर्ता इस्माईलपुर पहुंचे। ताकि एसवाईएल का पानी हरियाणा में लाया जा सके। सेक्टर 19 स्थित सामुदायिक केंद्र में सोमवार को कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए चौटाला ने उक्त आह्वान किया।
विज्ञापन


बैठक में विपक्ष के नेता सुरजेवाला पर भी जमकर बरसे और कहा कि कैथल के विधायक रणदीप सिंह की उपस्थिति में जारी पंजाब कांग्रेस का घोषणा पत्र जिसमें पंजाब का पानी पंजाब के वास्ते वायदा किया गया है, यह हरियाणा के प्रति उनकी सोच को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इनेलो एसवाईएल के निर्माण के लिए हर कुर्बानी देने को तैयार है। सुरजेवाला को यदि हरियाणा के हितों से कोई सरोकार नहीं है तो वो पंजाब से राजनीति शुरू करें और यदि हरियाणा के लोगों को कमजोर समझते हैं तो कैथल से इस्तीफा देकर उप-चुनाव लड़कर देखें।

चौटाला ने स्वास्थ्य मंत्री द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर की गई टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा की और कहा कि उन्होंने पूरे राष्ट्र का अपमान किया है। मुख्यमंत्री तुरंत स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को बर्खास्त कर उनके खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मामला दर्ज करें। प्रतिपक्ष नेता ने कहा कि वे हर हाल में एसवाईएल को खोदने के लिए 23 फरवरी को इस्माईलपुर जाएंगे।
विज्ञापन


 प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कहा कि सतलुज यमुना लिंक नहर हरियाणा के लिए जीवन मरण का प्रश्न है। रामपाल माजरा ने कहा कि एसवाईएल का पानी हरियाणा में लाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने लंबी कानूनी लड़ाई थी, जिसका नतीजा है कि सर्वोच्च न्यायालय ने हरियाणा के हक पर मोहर लगा दी है। इस मौके पर पंडित कंवरपाल करोड़ा, सुरेंद्र मदान, बूटा सिंह, तेजवीर सिंह, संतोष दहिया ने भी बैठक को संबोधित किया। बैठक में काला खरक प्रधान, हरदीप पाड़ला, ओमप्रकाश कैरा, मा. प्रेम ग्योंग, जसमेर तितरम, रामफल मलिक खुराना, रणवीर ढुल फौजी, बलवान कोटड़ा, मंगत राम संधू, संदीप ढांडा, राजू जुलानीखेड़ा, सुल्तान सिंह मुन्नारेहड़ी, ओमप्रकाश ढांडा, चंद्रभान दयौरा, ईश्वर मैहला, रामप्रकाश गोगी आदि उपस्थित थे।

शोरवाले के पिता के निधन पर जताया शोक
चौटाला बैठक के बाद व्यापार सेल के जिलाध्यक्ष जिप्पी शोरेवाला के पिता अमर शोरेवाला के देहांत पर शोक व्यक्त किया और कहा कि वे कैथल जिले की अच्छी हस्तियों में से एक थे। उन्होंने हमेशा समाज सेवा में आगे बढ़कर काम किया। उन्होंने दिवंगत के बड़े पुत्र अधिवक्ता अशोक गुप्ता, नरेंद्र शोरेवाला व परिवार को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें