फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की गलत नीतियों से लगातार पिछड़ता जा रहा उद्योग : बजरंग गर्ग

विज्ञापन
व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग व्यापारी प्रतिनिधियों की सम्मेलन में भाग लेते हुए।
विज्ञापन
कैथल। हरियाणा के व्यापारी प्रतिनिधियों का सम्मेलन कैथल के सनातन धर्म ट्रस्ट भवन में हुआ। इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कान्फैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग मुख्य अतिथि रहे। इसमें सभी ट्रेड के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों से लगातार हरियाणा में व्यापार व उद्योग पिछड़ता जा रहा है। बहादुरगढ़ में फुटवियर का हब है, पानीपत में टेक्सटाइल हब है और यमुनानगर में प्लाईबोर्ड का हब होने के बावजूद वहां पर काफी उद्योग बंद हुए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं हरियाणा में गांव स्तर पर छोटे व मध्यम उद्योग लगभग 70 प्रतिशत बंद हो चुके हैं जिसके कारण लाखों लोग बेरोजगार हुए हैं। बजरंग गर्ग ने कहा कि हरियाणा में बेरोजगारी बढ़ने के कारण प्रदेश में नशा व अपराध बढ़ा है। खास तौर पर युवा पीढ़ी नशे के दलदल में धंसती जा रही है। हरियाणा अपराध का अड्डा बना हुआ है। हरियाणा में हर रोज अपराधियों की ओर से व्यापारी व उद्योगपतियों से लूटपाट, हत्या और फिरौती की वारदातें की जा रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार हरियाणा में नशा व अपराध को रोकने में विफल सिद्ध हुई है। इसके कारण हरियाणा का व्यापारी भय के साय में जी रहा है। सरकार को व्यापारी, उद्योगपति और आम जनता की जान माल की सुरक्षा के पुख्ता से पुख्ता प्रबंध करने चाहिए। सरकार को व्यापार व उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए कठोर कदम उठाने चाहिए ताकि हरियाणा में पहले से ज्यादा व्यापार व उद्योगों को बढ़ावा मिल सकें। हरियाणा में व्यापार व उद्योग बढ़ने से लाखों बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। इससे सरकार को भी पहले से कई ज्यादा राजस्व की प्राप्ति होगी।
विज्ञापन

सम्मेलन में हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने मुख्य समाजसेवी राम कुमार बंसल को कैथल जिले का व्यापार मंडल का प्रधान बनाने की घोषणा की। व्यापारियों ने व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर व्यापार मंडल कैथल जिला प्रधान राम कुमार बंसल, प्रदेश प्रवक्ता राजीव गुप्ता, पूर्व प्रधान सिकंदर लाल गुप्ता, एडवोकेट अशोक गोयल, पुरानी अनाज मंडी प्रधान श्याम बहादुर खुरानिया, ऑयल मिल एसोसिएशन प्रधान शिव नारायण, राइस मिल एसोसिएशन पूर्व प्रधान सचिन मित्तल, युवा क्रांतिकारी अध्यक्ष गुरदीप ढांडा, प्रदेश संगठन मंत्री राजेंद्र बंसल, प्रदेश सचिव निरंजन गोयल, प्रदेश युवा प्रभारी राहुल गर्ग, वीरभान जैन, गोपाल गर्ग, विनोद जैन, संजय मित्तल, मदन लाल गर्ग, रवि मित्तल, गोपाल गर्ग आदि व्यापारी प्रतिनिधि भारी संख्या में मौजूद रहे।

व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग व्यापारी प्रतिनिधियों की सम्मेलन में भाग लेते हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें