फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योगपति प्रदेश की रीढ़, उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सरकार प्रतिबद्ध : कृष्ण कुमार बेदी

विज्ञापन
बुद्धिजीवी सम्मेलन में मंच पर उप​स्थित सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी व अन
विज्ञापन
कैथल। शहर के हिंदू गर्ल्स स्कूल में भाजपा की ओर से बुद्धिजीवी सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने मुख्यातिथि और मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि सरकार समाज के हर वर्ग के बीच जाकर उनकी वास्तविक जरूरतों को समझने और उनके समाधान के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि उद्योगपति और व्यापारी केवल करदाता नहीं बल्कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। उनकी समस्याओं के समाधान और उद्योगों को बेहतर माहौल उपलब्ध कराने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में उद्योगपतियों, व्यापारियों, शिक्षाविदों, चिकित्सकों, अधिवक्ताओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और अन्य बुद्धिजीवियों ने भाग लेकर अपने सुझाव और समस्याएं सरकार के समक्ष रखीं।

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में बजट और औद्योगिक नीतियां तैयार करने से पहले उद्योग संगठनों और विशेषज्ञों से सुझाव लिए जाते हैं। नई औद्योगिक नीति भी व्यापक विचार-विमर्श के बाद लागू की गई है, ताकि निवेश को बढ़ावा मिले और रोजगार के नए अवसर सृजित हों।
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि गुरुग्राम आज वैश्विक औद्योगिक और कॉर्पोरेट हब के रूप में स्थापित हुआ है। यह बेहतर सड़क, बिजली, आधारभूत ढांचे और निवेश अनुकूल नीतियों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को मजबूत किया गया है और व्यापारियों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी या अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

महिला सशक्तीकरण का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं को राजनीति, प्रशासन और अन्य क्षेत्रों में नेतृत्व के अवसर दिए जा रहे हैं। सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और सम्मान के साथ सभी वर्गों के समान विकास के लिए कार्य कर रही है।

इससे पहले भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों में विकास और जनकल्याण को केंद्र में रखकर अनेक योजनाएं लागू की गई हैं और हरियाणा में पारदर्शी भर्ती, आधारभूत सुविधाओं और उद्योगों के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है।

कार्यक्रम में अवदेश किशोर, सतीश शर्मा सिरटा, आयुष गर्ग, रामनिवास जैन, महंत रमन पुरी, प्रवीण जैन, संजय चौधरी, प्रो. ऋषिपाल बेदी, अजय बेदी और रविंद्र धीमान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

बुद्धिजीवी सम्मेलन में मंच पर उपस्थित सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी व अन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें