फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: देसी नस्ल की गाय ने एक दिन में दिया 21.3 किलो दूध

Fri, 06 Feb 2026 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। खरक पांडवा गांव की देसी नस्ल की गाय यशोदा ने एक दिन में 21 किलो 330 ग्राम दूध दिया है। यह दावा है किसान सुनील सहारण का। उन्होंने बताया कि बचपन से यशोदा को संतुलित आहार, स्वच्छ वातावरण और नियमित स्वास्थ्य जांच की सुविधा दी, परिणाम आज सामने है।
विज्ञापन


उनका दावा है कि पहले यशोदा कैथल जिले में सबसे अधिक दूध देने वाली देसी गाय के रूप में जानी जाती थी, जहां 17 लीटर तक का उत्पादन ही बड़ी उपलब्धि माना जाता था। लेकिन बीते दो-तीन दिनों के प्रदर्शन में यशोदा ने 21 किलो से अधिक दूध देकर देसी नस्ल की गायों में राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान हासिल कर लिया है। किसान सुनील सहारण ने बताया कि यशोदा की छह महीने की उम्र से ही विशेष देखभाल शुरू कर दी गई थी। इसमें संतुलित हरा चारा, घरेलू दाना, नियमित टीकाकरण, साफ गोशाला, तनावमुक्त माहौल और परिवार जैसा व्यवहार शामिल रहा। इससे गाय स्वस्थ और खुश रहती है, जिसका सीधा असर दूध उत्पादन पर पड़ता है। यशोदा का यह रिकॉर्ड हरियाणा समेत पूरे देश के गो-पालकों में उत्साह भर रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें