फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आजाद प्रत्याशी सलिंद्र राणा ने छोड़ा कलायत का रण

Mon, 30 Sep 2024 03:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। कलायत विधानसभा से आजाद प्रत्याशी के तौर चुनाव लड़ रहे सलिंदर प्रताप सिंह राणा ने रविवार को इनेलो सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला की मौजूदगी में इनेलो में शामिल हुए।
विज्ञापन

उन्होंने इनेलो-बसपा गठबंधन प्रत्याशी रामपाल माजरा को अपना समर्थन दिया। इनेलो प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला व रामपाल माजरा रविवार को सलिंद्र राणा के चुनाव कार्यालय पहुंचे और समर्थन देने पर उनका आभार प्रकट किया।

चौटाला ने कहा कि सलिंदर प्रताप सिंह राणा राजपूत समाज में अपना बड़ा कद रखते हुए प्रमुख ठाकुर नेताओं में शुमार है। उनके समर्थन से रामपाल माजरा को चुनाव में निश्चित तौर पर लाभ मिलेगा। चौटाला ने कहा कि पार्टी इस चुनाव में बहुत बढिय़ा प्रदर्शन कर रही है और प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर कर आऐगी। रामपाल माजरा ने कहा कि आजाद चुनाव लड़ रहे सलिंदर प्रताप सिंह राणा युवा नेता हैं जिनका हलका में जनाधार है। उनके समर्थन देने पर पार्टी को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


माजरा ने यह भी कहा कि ओमप्रकाश चौटाला को चुनाव प्रचार में सुनने और देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है जिससे साफ हो गया कि मतदाता चौटाला को कितना सम्मान देते हैं। कलायत में चौटाला की उपस्थिति ने उनके चुनाव प्रचार को धार दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें