फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सीवन में भी मनाया स्वतंत्रता दिवस, कार्यक्रम से मन मोहा

Sun, 17 Aug 2025 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। आजादी के 79वें पर्व स्वतंत्रता दिवस पर नगर और आसपास के विद्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर विद्यालयों में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां देकर वातावरण को देशभक्ति के रंगों से सराबोर कर दिया।
परम ज्योति स्कूल ऑफ नर्सिंग में लायंस क्लब कैथल सेंट्रल की ओर से स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। स्कूल के डायरेक्टर लायन विक्रम मुंजाल ने ध्वजारोहण कर विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर के पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पूर्व सैनिक मोतीराम जांगड़ा ने ध्वजारोहण किया। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रिटायर्ड सूबेदार मेजर राम रतन शर्मा और नगर पालिका अध्यक्ष हेमलता सैनी ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। एनसीसी परेड की सलामी ली गई। प्रधानाचार्य स्टेट अवॉर्डी सुदर्शन शर्मा व एसएमसी प्रधान वकील सैनी ने विशेष रूप से उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया। नगर पालिका सीवन के कई पार्षद आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें