फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कलायत में नशाखोरी के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना शुरू

Fri, 31 Jan 2025 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। शहर में तेजी से बढ़ रही नशाखोरी की समस्या के खिलाफ जागरूक नागरिक मंच ने वीरवार को गोशाला मार्केट में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। इसमें विनोद धीमान, विकास यादव, संजीव, अश्वनी, विक्रम, सुनील, साहिल आदि नौजवानों ने भागीदारी की।

धरने में शामिल मंच के सदस्य जस्सी व अजय ने कहा नशाखोरी ने हमारे समाज को खोखला कर दिया है। युवा पीढ़ी इसके चंगुल में फंस रही है। पुलिस प्रशासन की ढिलाई के कारण नशा माफिया बेखौफ घूम रहे हैं। जब तक प्रशासन कोई ठोस कार्रवाई नहीं करता तब तक यह धरना जारी रहेगा। हमें नशे के कारोबार को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठानी होगी। उन्होंने कहा कि यदि आज हम इन सब चीजों को लेकर एकजुट नहीं होंगे तो इस निराशा के दौर में किसी भी घर से कोई भी इस बुरी लत की चपेट में आ सकता है। यह हमारे परिवार आस-पड़ोस और शहर के लिए बहुत हानिकारक होगा। नशे का युवाओं व बच्चों पर बुरा असर पड़ता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जागरूक नागरिक मंच जागरूक नागरिकों, महिलाओं और नौजवान दोस्तों से अपील करता है कि कलायत में अफीम, गांजे, स्मैक के बढ़ते नशे को बंद करवाने में हमारा साथ दें। धरने में विभिन्न स्थानीय निवासी शामिल हो रहे हैं। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि प्रशासन विशेष अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करे।ॉ

बढ़ती नशे की लत चिंता का बन रही सबब : कृष्ण

ढांड। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पबनावा में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया। इसमें कृष्ण कौल ने मुख्य वक्ता के तौर पर शिरकत की। उन्होंने कहा कि समाज में लगातार बढ़ती नशे की लत हमारे लिए चिंता का सबब बनती जा रही है। इसे समय रहते रोका न गया तो भविष्य में इसके गंभीर परिणाम होंगे।

उन्होंने कहा कि ज्यादातर 10 से 24 वर्ष के युवा नशे की लत का शिकार हो रहे है। आज हमारी युवा पीढ़ी बड़ी तेज गति से नशे की ओर आकर्षित होती जा रही है। जो हमारे शारीरिक,आर्थिक व सामाजिक पतन का करण बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि नशा ऐसी बीमारी है, जिसे लग जाए तो उसे धीरे-धीरे अंदर से खोखला कर देता है। आओ हम मिलकर शपथ लें कि ना तो नशा करेंगे और दूसरों को भी नशा न करने के लिए प्रेरित करेंगे। संवाद

आईटीआई चीका में नशे के दुष्प्रभाव बताए

गुहला-चीका, कैथल। नशा मुक्त हरियाणा मुहिम के तहत वीरवार को जागरूकता टीम ने आईटीआई चीका में विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। इस मौके पर टीम में पीएसआई रामलाल, एएसआई ओमप्रकाश, एचसी सुनील कुमार व होमगार्ड शमशेर सिंह की टीम शामिल रही। उन्होंने युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव बताकर दूर रहने को कहा।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस टीम ने जानकारी दी कि नशा समाज के लिए अभिशाप बन चुका है। नशा लाखों परिवार बर्बाद कर चुका है और कर रहा है। इसकी वजह से हर साल हजारों नवयुवक नशे की दलदल में फंसकर अपनी जान गंवा बैठे है। विद्यार्थी शिक्षा व खेल के क्षेत्र में मेहनत करके अपने मां बाप गांव व जिला को नाम रोशन करें। साथ ही कहा कि समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस का सहयोग करें। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें