कैथल। शादी के सीजन में शहर के फर्नीचर बाजार में ग्राहकों की भीड़ दिख रही है। नए डिजाइन और आधुनिक लुक वाले फर्नीचर की डिमांड इस बार पिछले वर्षों की तुलना में काफी अधिक देखने को मिल रही है। वेलवेट सोफा की खरीद बढ़ी है। बदलती जीवनशैली, आकर्षक इंटीरियर और मॉड्यूलर फर्नीचर के चलन ने लोगों की पसंद को प्रभावित किया है। बाजार में उपलब्ध नए डिजाइन के बेड, ड्रेसिंग टेबल, सोफा सेट और डाइनिंग टेबल खरीदारों को आकर्षित कर रहे हैं।
दुकानदार मुकेश ने बताया कि इस सीजन में खासकर नए डिजाइन वाले बेड और ड्रेसिंग टेबल की मांग तेजी से बढ़ी है। ग्राहक ऐसी डिजाइनिंग चाहते हैं जो देखने में स्टाइलिश होने के साथ-साथ मजबूत भी हो। बेड 10 हजार से 65 हजार रुपये तक की रेंज में उपलब्ध हैं, जबकि ड्रेसिंग टेबल विभिन्न स्टाइल और फीचर्स के साथ मिल रहे हैं। मुकेश के अनुसार ग्राहक अब पारंपरिक फर्नीचर के बजाय मॉडर्न लुक वाला फर्नीचर ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
फर्नीचर कारोबारियों का कहना है कि इस बार बिक्री में उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। ग्राहकों की पसंद लगातार बदल रही है और वे आधुनिक डिजाइन, बेहतर गुणवत्ता और उचित कीमत के विकल्प तलाश रहे हैं। फर्नीचर बाजार में इन दिनों रौनक है। ग्राहक अपनी पसंद के फर्नीचर के लिए दुकानों का रुख कर रहे हैं।
-
रोहित
ने बताया कि आज की पीढ़ी फर्नीचर खरीदते समय उसके लुक, रंग और फिनिशिंग पर ज्यादा ध्यान देती है। वेलवेट सोफा इस समय सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। वेलवेट सोफा 13 हजार से 40 हजार रुपये तक में मिल रहा है और इसकी खास बात है कि यह किसी भी घर के इंटीरियर को प्रीमियम लुक देता है।
-
विजय ने बताया कि डाइनिंग टेबल की रेंज भी इस बार काफी विस्तृत है। ग्राहकों को 18 हजार से 75 हजार रुपये तक के डाइनिंग सेट आसानी से उपलब्ध हो रहे हैं। लकड़ी, ग्लास और मेटल के मिश्रण वाले डिजाइन खासकर युवाओं को आकर्षित कर रहे हैं। कई लोग शादी के सीजन में अपने घर के इंटीरियर को नया रूप देने के लिए भी फर्नीचर खरीद रहे हैं।
युवा रोहित
युवा रोहित
युवा रोहित
युवा रोहित