फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: छलनी और दीया समेत पूजा सामग्री की बढ़ी मांग

Sun, 20 Oct 2024 02:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरमीत सीड़ा गुहला-चीका, कैथल। छोटी मंडी चीका में महिलाएं बाजार में पूजा कैलेंडर व छंलनी की डिमांड खूब रही। जेवरों व कपड़ों की दुकानों पर भी खरीदारों की भीड़ दिखाई दी। बाजार में छंलनी और दीया समेत पूजा सामग्री की मांग खूब रही।
विज्ञापन


शक्कर से तैयार करवे की अपेक्षा बाजार में मिट्टी के करवे में पानी भरकर पूजा अर्चना करती हैं। करवा चौथ पर निर्जला व्रत रखने वाली महिलाओं को उनके पति मिट्टी के करवे से ही पानी पिलाकर व्रत खुलवाया जाता है। इसके चलते बाजार में मिट्टी के करवों की खासी मांग है।

करवा चौथ पर मेहंदी लगाना बेहद शुभ माना जाता है। इसलिए इस अवसर पर मेहंदी का बड़ा करोबार होता है। बागारों व अन्य सार्वजनिक जगह पर मेहंदी लगवाने वाले बैठ हैं और उनसे मेहंदी लगाने के लिए महिलाओं की लंबी कतारें लगी है। हालांकि बहुत सारे लोगों के पास बाहर जाने का वक्त नहीं होता है, तो घरों में मेहंदी लगाने वाले को बुलाकर मेहंदी लगवाती हैं। वहीं इस बार मेहंदी का रेट भी बढ़ा हुआ बताया जा रहा है।
विज्ञापन


सुहागिन महिलाओं में लाल रंग के वस्त्रों के पहनने का प्रचलन रहा है। जिस कारण लाल रंग के वस्त्र की सबसे अधिक मांग है। अधिकतर महिलाएं लाल रंग की साड़ी, सूट या अनारकली सूट पहनना पसंद करती है। इसलिए बाजार में लाल रंग के सूट और साड़ी की खरीदारी को लेकर महिलाओं में ज्यादा उत्साह है। इसके अलावा डिजाइनर सूट और साड़ी भी महिलाओं को खूब भा रहे हैं। संवाद

सप्ताह भर पहले से चल रही पार्लरों में बुकिंग

पार्लर संचालिका पूजा का कहना है कि करवा चौथ के पर्व को लेकर महिलाओं ने करीब एक सप्ताह पहले से ही बुकिंग करा रखी है। इसके बाद चलते जिन महिलाओं को पहले नंबर लगा हुआ है, उन्हीं को प्राथमिकता दी जा रही है।स्वर्णकार कमल वर्मा ने बताया कि इस बार करवा चौथ के पर्व को लेकर अच्छी दुकानदारी देखने को मिल रही है। इस बार करवा चौथ पर बिछिया, पायल, लोंग की अच्छी खरीदारी हुई है। सोने-चांदी के भाव ज्यादा होने के कारण ग्राहकों पर असर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें