फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कस्टमाइज्ड केक की बढ़ी मांग, बेकरी दुकानों में बुकिंग

Tue, 10 Feb 2026 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। वैलेंटाइन डे को खास और यादगार बनाने के लिए इस बार शहर के बेकर्स पूरी तरह तैयार नजर आ रहे हैं। खासतौर पर कस्टमाइज्ड केक युवाओं की पहली पसंद बनकर उभरे हैं। युवा अपने पार्टनर की फोटो, नाम और खास संदेश के साथ केक ऑर्डर कर इस दिन को और भी यादगार बना रहे हैं।

शहर की बेकरी दुकानों पर इन दिनों फोटो प्रिंट केक, हार्ट शेप केक और रेड-पिंक थीम वाले केक की जबरदस्त मांग है। दुकानदारों के अनुसार, वैलेंटाइन डे से कई दिन पहले ही बुकिंग शुरू हो गई थी। हर दुकान पर रोजाना औसतन 8 से 10 केक के ऑर्डर आ रहे हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में करीब 20 प्रतिशत अधिक बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


500 से 3000 रुपये तक के केक उपलब्ध : कीमतों की बात करें तो शहर की बेकरी दुकानों में वैलेंटाइन स्पेशल केक 500 रुपये से लेकर 3000 रुपये तक की रेंज में उपलब्ध हैं।

साधारण दिल के आकार वाले केक 500 से 800 रुपये में मिल रहे हैं, जबकि फोटो प्रिंट और पूरी तरह कस्टमाइज्ड केक की कीमत 1500 रुपये से शुरू होकर 3000 रुपये तक पहुंच रही है।

केक के साथ गिफ्ट पैक की भी बढ़ी डिमांड : भगत सिंह कॉलोनी स्थित बेकरी के दुकानदार रमित मेहला ने बताया कि इस बार कॉलेज स्टूडेंट्स के साथ-साथ कामकाजी युवाओं से भी बड़ी संख्या में ऑर्डर मिल रहे हैं। कई लोग केक के साथ चॉकलेट, गुलाब और टेडी बियर को भी एक ही पैकेज में शामिल करवा रहे हैं, ताकि सरप्राइज और खास बन सके। ग्राहकों में भी इस ट्रेंड को लेकर खासा उत्साह है। युवाओं का कहना है कि फोटो केक उनकी यादों को और खास बना देता है और उस पल को हमेशा के लिए संजो देता है।

दुकानों में खास सजावट, बढ़ी तैयारी : माता गेट स्थित बेकरी के संचालक अनिल वोहरा ने बताया कि दुकानों को विशेष रूप से सजाया गया है। दिल के आकार की सजावट, लाल रंग की थीम और रोमांटिक म्यूजिक से माहौल को खास बनाया गया है। उन्होंने कहा कि वैलेंटाइन डे के दिन ऑर्डर और बढ़ने की संभावना को देखते हुए अतिरिक्त स्टाफ और सामग्री की व्यवस्था पहले ही कर ली गई है।
भावनाओं को केक के जरिए कर रहे हैं जाहिर
एसबीआई रोड स्थित बेकरी के संचालक रोहित ने बताया कि आज के युवा अब सादा केक की बजाय कुछ अलग और खास पसंद कर रहे हैं। केक अब सिर्फ मिठास नहीं, बल्कि भावनाओं को व्यक्त करने का जरिया बन गया है। फोटो केक, नाम लिखवाकर और खास शायरी या संदेश डलवाने का चलन तेजी से बढ़ा है।
विज्ञापन

तलाई बाजार के दुकानदार प्रताप सिंह ने बताया कि प्यार के सप्ताह की शुरुआत के साथ ही दिल के आकार वाले केक की मांग में उछाल आया है। रेड वेलवेट, चॉकलेट ट्रफल, ब्लैक फॉरेस्ट और स्ट्रॉबेरी फ्लेवर सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। इसके साथ ही कपल्स के लिए छोटे साइज के केक की भी अच्छी बिक्री हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें