फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराली खेत में मिलाकर बढ़ाएं उर्वरा शक्ति : डॉ. अमित

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। कृषि विज्ञान केंद्र, कैथल के डॉ. अमित कुमार ने गांव सांघन में किसानों को संबोधित किया। उन्होंने जिला स्तरीय फसल अवशेष प्रबंधन जागरूकता कार्यक्रम में फसल अवशेषों को भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ाने का महत्वपूर्ण संसाधन बताया। डॉ. कुमार ने कहा कि पराली का खेत में उचित प्रबंधन मिट्टी में जैविक कार्बन बढ़ाता है। इससे भूमि की उर्वरा शक्ति में सुधार होता है। जैविक कार्बन बढ़ने से पोषक तत्वों का बेहतर होता है। यह रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने में मदद करता है। उन्होंने किसानों से फसल अवशेषों को खेत में मिलाकर भूमि की गुणवत्ता और उत्पादकता बनाए रखने का आह्वान किया। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता महेंद्र सिंह रसीना और प्रगतिशील किसान कुलदीप सिंह ने भी अपने अनुभव साझा कर किसानों को जागरूक किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें