मिनी बैंक कुराड़ पैक्स का नाम किसानों के साथ किए गए लाखों रुपये के खाद घोटाले की सुर्खियों में रहा। यह खाद घोटाला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि कुछ बैंक कर्मचारियों पर बगैर प्रस्ताव पास किए रविवार को रजिस्टर में छेड़छाड़ कर वेतन बढ़ाने का आरोप लग गया है।
गत रविवार मिनी बैंक कुराड़ पैक्स कर्मचारियों द्वारा रिकॉर्ड से छेड़छाड़ करने की संभावना किसानों द्वारा पहले ही जताई थी। कुराड़ पैक्स के निलंबित सेल्समैन वीरेंद्र कुमार ने कुछ कर्मचारियों पर रिकॉर्ड से छेड़छाड़ करने व बगैर कमेटी के प्रस्ताव के तनख्वाह बढ़ाने को लेकर लिखित शिकायत एसडीएम कार्यालय में दी थी। इस बारे में वीरेंद्र कुमार ने कर्मचारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि रविवार को कुछ कर्मचारियों ने वेतन से संबंधित रजिस्टर में बगैर कमेटी के प्रस्ताव पास किए अपनी - अपनी तनख्वाह बढ़ाई है, जोकि नियम के खिलाफ है। उन्होंने एसडीएम से पूरे मामले की जांच कर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
इस बारे में मिनी बैंक कुराड़ पैक्स प्रबंधक विकास नैन ने बताया कि बगैर कमेटी के प्रस्ताव के कर्मचारियों द्वारा अपनी तनख्वाह नहीं बढ़ा सकते। कर्मचारियों द्वारा जो तनख्वाह बढ़ाई गई है उन्हें बढ़ाई गई पूरी राशि वापस करने के निर्देश दिए गए।