फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सिरसा ब्रांच नहर में पानी आने के समय में बढ़ोतरी

Sun, 12 Mar 2023 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सिरसा ब्रांच नहर में पानी आने के समय में बढ़ोतरी की गई है। अब नहर में 32 के बजाय 35 दिन बाद पानी आना शुरू हो गया है। ऐसे में जनस्वास्थ्य विभाग ने गर्मी के मौसम में पेयजल की किल्लत से बचने के लिए रोजाना आपूर्ति होने वाले नहरी पानी में कटौती करने का निर्णय लिया है। जल्द ही विभाग पेयजल आपूर्ति में कटौती शुरू करेगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि विभाग के प्योदा रोड स्थित नहरी पानी के टैंकों में सिरसा ब्रांच नहर से पानी आता है। नहर में पानी आए 15 दिन से ज्यादा समय बीत चुका है, जबकि 20 दिन बाद नहर में पानी आने का अनुमान है। विभाग के टैंकों में केवल 12 दिन का पानी शेष है। इसके चलते विभाग ने पानी की कटौती का फैसला लिया है। अगर रोजाना आपूर्ति होने वाले पानी में थोड़ी कटौती नहीं हुई तो आने वाले दिनों में शहरवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

शहर में जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से रोजाना 33 मिलियन लीटर पानी की आपूर्ति दी जाती है। प्रति व्यक्ति 155 लीटर पानी प्रतिदिन के लिए सप्लाई किया जा रहा है। हालांकि जिन क्षेत्रों में विभाग ट्यूबवेल व अन्य माध्यमों से पेयजल उपलब्ध करवा रहा है, वहां तो दिक्कत नहीं होगी, लेकिन नहरी पानी पर आधारित क्षेत्र में लोगों को परेशानी होना स्वाभाविक है।
विज्ञापन


जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ कर्ण बहल ने कहा कि रोजाना की सप्लाई में उस समय कटौती की जाती है, जब निर्धारित समय पर नहर में पानी न आए। कटौती के बाद भी जो पानी शहर में आपूर्ति किया जाता है, उससे रोजाना की जरूरतों को आसानी से पूरा कर सकते हैं। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि गर्मी के मौसम में पानी की बचत करें और इसे व्यर्थ न बहाएं। जरूरत न होने पर नल को तुरंत बंद कर दें, ताकि पेयजल की समस्या से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें