संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। रविवार को आवक बंद व खरीद बंद होने के बाद अनाज मंडियों में उठान में तेजी आई है। इसके तहत अब तक जिले शहर की तीनों मंडियों में अब तक नौ लाख 19 हजार 585 क्विंटल गेहूं का उठान हो चुका है।
गौरतलब है कि अभी तक गेहूं की 13 लाख 92 हजार 139 क्विंटल कुल आवक हो चुकी है। इसमें से 13 लाख तीन हजार 660 गेहूं की कुल खरीद हो चुकी है। जबकि नौ लाख 19 हजार 585 गेहूं का उठान हुआ है। वहीं, चार लाख 72 हजार 589 गेहूं का उठान बाकी है।
पिछले तीन दिन से तीनों ही मंडियों के आढ़ती संबंधित एजेंसियों से उनकी ओर से खरीदे गए गेहूं के उठान की मांग कर रहे थे। इसके बाद ही रविवार को केवल उठान का कार्य ही किया गया था।
डीसी प्रशांत पंवार ने बताया कि जिला में विभिन्न एजेंसियों ने गत दिवस तक चार लाख 94 हजार 817 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद है। जिले में गेहूं की कुल आवक में से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने एक लाख 40 हजार 128 मीट्रिक टन, हैफेड ने दो लाख 12 हजार 990 मीट्रिक टन और एफसीआई ने 34 मीट्रिक टन तथा एक लाख 41 हजार 735 मीट्रिक टन गेहूं हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन ने खरीद की है। उन्होंने बताया कि खरीदे गए गेहूं में से दो लाख 3 हजार 614 मीट्रिक टन गेहूं का उठान किया जा चुका है।