संवाद न्यूज एजेंसी
राजौद। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता पखवाड़ा के तहत छात्राओं को विभिन्न बीमारियों के प्रति जागरूक किया। साथ ही कहा कि दैनिक आहार में प्रोटीन व विटामिन युक्त भोजन लेने स्वास्थ्य के लिए हितकर है।
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य की टीम ने बच्चों के स्वास्थ्य की जांच भी की और पौधे लगाए। यह कार्यक्रम जिला स्वास्थ्य अधिकारी रेनू चावला के निर्देशों पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजौंद डॉ. संदीप सिंह की देखरेख में चलाया।
डॉ. रूहानी ठाकुर ने बताया कि दांत साफ रखने के साथ दैनिक आहार में प्रोटीन व विटामिन युक्त भोजन करेंं। प्रतिदिन व्यायाम से शरीर में बीमारी होने का खतरा नहीं रहेगा। डाॅ. रुहानी ने कहा कि लड़कियों में ज्यादातर खून की कमी पाई जाती है। इसके लिए हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना चाहिए
उन्होंने कहा कि उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह वाले मरीज को नियमित दवाई लेने की आवश्यकता होती है। इसलिए ऐसे मरीजों को निमित्त दवाई खानी चाहिए जो सरकारी अस्पतालों में बिल्कुल मुफ्त मिलती है। इस दौरान डॉ. समृद्धि, डॉ. वीरेंद्र कुमार, डाॅ. रमनदीप कौर, स्वास्थ्य निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने मच्छरों से होने वाली बीमारी जैसे डेंगू मलेरिया के बारे में भी छात्राओं को जागरूक किया।