फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शहीद सिपाही कश्मीरी लाल की प्रतिमा का लोकार्पण

Fri, 05 Jul 2024 06:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद। शहीद सिपाही कश्मीरी लाल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेरधा में शहीद सिपाही कश्मीरी लाल की प्रतिमा का लोकार्पण किया और सर्वोच्च बलिदानी को श्रद्धांजलि दी। सर्वोच्च बलिदानी की धर्मपत्नी संतरों देवी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रही।
विज्ञापन

इस मौके पर स्कूल के बच्चों ने स्वागत गीत और कविता से आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। गायक कलाकार शीशा सिंह रमाना रमानी ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। इस मौके पर पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन जिला कैथल के प्रधान हवलदार जगजीत फौजी ने बताया कि कैथल में एसोसिएशन के प्रयास, जिला परिषद, नगर परिषद व नगर पालिकाओं के सहयोग से यह 15वें सर्वोत्तम बलदानी के स्मारक लोकार्पण किया गया है।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन ने नायब सूबेदार रणधीर सिंह ढुल पूर्व चेयरमैन मार्केट कमेटी पाई और सूबेदार बलबीर सिंह खिदरपुर दोनों छह ग्रेनेडियर्स से हैं, मौजूद रहे। इन्हें कारगिल विजय सिल्वर जुबली का स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष दीप मलिक व जिला परिषद के सदस्य फौजी कर्मवीर व संजीव भाना गांव के सरपंच प्रतिनिधि सतपाल सिंह पंचायत समिति सदस्य नरेश कुमार व राकेश कुमार, प्रधानाचार्य रवि कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें