फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दया गुप्ता मानव मंदिर का लोकार्पण

Mon, 16 Dec 2024 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हरियाणा और पंजाब के दिव्यांगजनों का जीवन सुखमय बनाने की सोच से कैथल में रविवार को नारायण सेवा संस्थान उदयपुर ने दया गुप्ता मानव मंदिर का लोकार्पण किया। यह कार्यक्रम मुख्य अतिथि उद्योगपति त्रिलोकीनाथ गोयल और नारायण सेवा संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल व भूमि दानी डॉ दया गुप्ता की उपस्थिति में हुआ।

इस मौके पर संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने कहा- अब निशुल्क सेवा 24 घंटे, सातों दिन कैथल व आस पास के निर्धन और दिव्यांगों को यहीं मिलेगी। यह सेवा केंद्र 5000 स्क्वायर फीट क्षेत्रफल पर चार मंजिला बना है, जिसमें दिव्यांगों को निःशुल्क कृत्रिम अंग लगाने एवं फिज़ियोथैरेपी के अलावा उन्हें सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए मोबाइल ट्रेनिंग, कंप्यूटर ट्रेनिंग और सिलाई ट्रेनिंग भी दी जाएगी। इस सेवा केंद्र से हर साल 18 हजार से ज्यादा लोग लाभानि्वत होंगे।
विज्ञापन


लोकार्पण समारोह दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुरू हुआ। शाखा कैथल के संयोजक डॉ. विवेक गर्ग, संरक्षक सतपाल मंगला, सचिव डॉ. अनिल जिन्दल, दुर्गा प्रसाद ने सभी अतिथियों का अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि उद्योगपति त्रिलोकीनाथ गोयल ने कहा अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल के सहयोग व सोच से ही कैथल में केंद्र बना है।

इसके पूर्व संस्थान हैदराबाद में भी सेवा केंद्र का संचालन कर रहा है। नारायण सेवा संस्थान के इस दया गुप्ता मानव मंदिर के उद्घाटन समारोह में सैकड़ों समाज सेवियों को इस शुभ कार्य में जोड़ने के लिए वे बधाई के पात्र हैं। डॉ. विवेक गर्ग ने कहा समाज के प्रति वे जिम्मेदारी निभाने का पूरा प्रयास करेंगे।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान शाखा कैथल के सभी सदस्यों ने सभी भामाशाहों का पगड़ी से सम्मानित किया।

इस अवसर पर प्रमुख सहयोगी नरेश गोयल, सुरेश बंसल, जयप्रकाश गर्ग, अनिल गोयल, महेंद्र सिंगला, अशोक गर्ग, उमा गुप्ता, तरुण गुप्ता व फकीर चंद गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें