फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: श्री रैदास तख्त परिसर में पुस्तकालय की शुरूआत

Tue, 18 Aug 2026 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
कलायत में भारत रत्न डा.भीम राव अंबेडकर पुस्कालय की शुरूआत के अवसर पर विद्यार्थियों के साथ मौजूद
विज्ञापन
कलायत। कलायत वार्ड-1 स्थित श्री रैदास तख्त के आंगन में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य मेंं भारत रत्न डाॅ. भीम राव आंबेडकर पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया। पार्षद कुमारी रेणू धानियां ने श्री रैदास तख्त मुख्य महंत गुरु प्रसाद के मार्गदर्शन मेंं पुस्तकालय की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि आधुनिक पुस्तकालय भवन के साथ-साथ वार्ड-1 में एक करोड़ के बजट से सामुदायिक भवन का निर्माण टेंडर प्रक्रियाओं को पूरा करवाते हुए शुरू करवाया जाएगा। कार्यक्रम का मंच संचालन पुस्तकालय प्रभारी राजीव कुमार ने कुशलता से किया जबकि नरेश और प्रीति ने व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। वार्ड-11 से पार्षद विनोद जेष्ठ, पूर्व पार्षद राजेश जेष्ठ, पुस्तकालय प्रभारी राजीव कुमार, समाज सेवी गुरुदेव बढ़सीकरी व विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी-कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें