फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गुरुद्वारों में रागी जत्थों ने शबद गायन से संगत को किया निहाल

Thu, 06 Nov 2025 03:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
गांव जगदीशपुर में निकाला गया नगर कीर्तन
विज्ञापन
गुहला चीका। पिहोवा रोड स्थित गुरुद्वारा छठी एवं नौवीं पातशाही चीका में सिखों के प्रथम गुरु नानक देव के 556 वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरमत समागम का आयोजन किया गया। इस दौरान सिख संगत ने शीश नवाया और प्रसाद ग्रहण किया। वहीं रागी जत्थों ने सबद गायन और कथा से संगत को निहाल किया।
विज्ञापन

श्री अखंड साहिब के भोग के बाद बुधवार को सुबह कविश्री जत्था भाई तरसेम सिंह, हरभजन सिंह मोजी व बीबी बलजिंदर कौर खालसा ने कथा सुनाई। सुबह प्रभात फेरी निकाली गई एवं निशान साहिब का चोला बदला गया। जिसके बाद गुरु पर्व मनाया गया। ्शारम को आतिशबाजी भी की गई। लोगों ने गुरुद्वारों में श्रमदान भी किया।
जानकारी के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा को गुरु नानक देव का जन्मदिवस मनाया जाता है। प्रकाश पर्व के रूप में ख्यात गुरु नानक जयंती के मौके पर सभी गुरुद्वारा में संगत पाठ का आयोजन किया गया। सुबह से ही श्रद्धालु गुरुद्वारा पहुंचने शुरू हो गए।
विज्ञापन

उन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ किया। सभी गुरुद्वारों में लंगर का आयोजन किया गया था। कई कॉलोनियों में भी श्रद्धालुओं ने लंगर का आयोजन किया। शाम के समय भी गुरुद्वारों में खूब चहल पहल रही।
इस अवसर पर हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मेंबर मेजर सिंह गुहला, इंद्रजीत सिंह, शमशेर सिंह, मैनेजर सुरजीत सिंह मलिकपुर, हेड ग्रंथी रणजीत सिंह, ज्ञानी बलजीत सिंह, हीरा सिंह, गुरजीत सिंह, गुरपिंदर सिंह व सभी सदस्य हाजिर रहे। गुरु पर्व के मौके पर गुरुद्वारा मैनेजर सुरजीत सिंह मलिकपुर ने गुरुद्वारा में आई हुई संगत का धन्यवाद किया। संवाद

गांव जगदीशपुर में निकाला गया नगर कीर्तन

गांव जगदीशपुर में निकाला गया नगर कीर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें