भारत विकास परिषद शाखा फतेहपूर-पूंडरी के द्वारा पूंडरी के निजी पैलेस में परिवार मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें शाखा के नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों के शपथ का कार्यक्रम भी किया गया। जिसमें गत वर्ष की उपलब्धि एवं वित्त वर्ष के कार्यक्रम के बारे में चर्चा की गई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रांतीय महासचिव डॉ. अशोक गर्ग ने कहा कि भारत विकास परिषद एक सामाजिक संस्था है, जो समय-समय पर जरूरतमंद लोगों की सेवा, परिस्थितियों के अनुसार मेडिकल कैंप, कोरोना जैसी महामारी में लोगों की सेवा और जागरूक करने, गरीब कन्याओं की शादियां अनेकों कार्य करने का काम करती है। धीरज भाटिया प्रांतीय संगठन मंत्री, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र संदल, संजीव गार जिला प्रभारी, कृष्ण कौशिक, पूंडरी शाखा अध्यक्ष हर्ष सेठी, सचिव प्रवीण मित्तल, कोषाध्यक्ष राहुल सिडाना, संरक्षक सुधीर अहलूवालिया, जिला सचिव प्रभात गोयल, प्रांत अधिकारी डॉ राजेश कुकरेजा मौजूद थे। संवाद