I
Iराजौंद। नगर खेड़ा के पास आयोजित हॉल में श्री राम दरबार, श्री गणेश जी, मां सरस्वती, खाटू श्याम जी, श्री हनुमान जी और मां दुर्गा की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा का भव्य कार्यक्रम संपन्न हुआ। इससे पहले 108 महिलाओं ने सिर पर कलश उठाकर पूरे नगर में शोभायात्रा में भाग लिया।
I Iपिछले पांच दिनों से चल रहे इस कार्यक्रम में नगरवासियों ने बढ़-चढ़कर सहयोग दिया। नगर की दादा खेड़ा कमेटी के प्रधान मोहकम राणा, कैशियर धर्मेंद्र अरोड़ा व राजकुमार बंसल, तथा आचार्य रामभगत हरित ने बताया कि बुधवार को मूर्तियों की नगर परिक्रमा और कलश यात्रा आयोजित की गई। इसमें महिलाओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
I Iगुरुवार को सिसला धाम से ज्योत लाकर ब्राह्मणों ने हवन कराया। इसमें श्रद्धालुओं ने आहुतियां डालीं। पांच दिन तक प्रतिदिन अलग-अलग पूजा और भजन कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें नगरवासियों का भरपूर सहयोग रहा।
I Iइस अवसर पर खाटू श्याम की मूर्ति की स्थापना के साथ-साथ गणेश जी, मां सरस्वती, राम दरबार, हनुमान जी और शिव परिवार की भी स्थापना की गई। भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भजनों के माध्यम से इस कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में पंडित राजेंद्र कुमार, पंडित नरेंद्र कुमार, एडवोकेट मुकेश कुमार, रवि, रमेश कुमार, देवेंद्र राणा, रोशन शर्मा सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।I