फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पूंडरी गुरुकुल में विद्यार्थियों को नशा न करने के लिए किया जागरूक

Mon, 23 Dec 2024 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
पूंडरी। नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम तहत एसएचओ थाना पूंडरी इंस्पेक्टर बलबीर सिंह की टीम ने पूंडरी गुरुकल में विद्यार्थियों को जागरूक किया। इस मौके पर एचएचओ ने विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों की पालना करने बारे, डायल 112, नशा न करने बारे व साइबर अपराधों बारे जागरूक किया ।
विज्ञापन

इस दौरान इंस्पेक्टर बलबीर सिंह ने बताया कि ट्रैफिक नियमों की पालना ना करने कारण कई बार बड़े हादसे हो जाते हैं। इसलिए सभी को ट्रैफिक नियमों की पालना करनी चाहिए। इसके अतिरिक्त एसएचओ ने बताया कि आज के दौरान में साइबर क्राइम काफी बढ़ गया है। ओटीपी सहित किसी भी प्रकार की अपनी जानकारी किसी को ना दें। नशा एक सामाजिक बुराई है, इसका सेवन करना किसी भी प्रकार से हितकारी नहीं है। बच्चे इस देश व समाज का भविष्य है, बच्चों को अपनी पढ़ाई व खेलकूद में अच्छा प्रदर्शन करके राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। बच्चे नशा ना करने बारे व साइबर क्राइम के बारे अपने पेरेंट्स व आस पड़ोस में भी जागरूक करें। किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 पर कॉल करके मदद लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें