कैथल। जिले की पुलिस ने नवंबर माह में अपराधियों पर कड़ा शिकंजा कसते हुए विभिन्न मामलों में 115 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण ने बताया कि माह के दौरान चोरी, लूट, सेंधमारी, मादक पदार्थ तस्करी, अवैध असला, जुआ-सट्टा सहित कुल 89 मामले दर्ज किए गए।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार संपत्ति विरुद्ध अपराधों में 30 मामलों में 47 आरोपी पकड़े गए और उनके कब्जे से 17 लाख 99 हजार रुपये की चोरीशुदा जन संपत्ति बरामद की गई।
एनडीपीएस एक्ट के तहत 8 मामलों में 15 आरोपी गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने इनके कब्जे से नशीला पदार्थ बरामद किया, जिसमें शामिल है- 350 किलो 675 ग्राम डोडा पोस्त, 6 किलो 190 ग्राम गांजा, 505 ग्राम अफीम, 29.100 ग्राम हेरोइन और 2500 नशीली गोलियां।
इसी प्रकार आबकारी अधिनियम के 45 मामलों में 45 आरोपी गिरफ्तार किए। इनसे 257 बोतल देसी शराब, 292 बोतल हथकढ़ी शराब और 1280 लीटर लाहण बरामद किया गया।
अवैध असलहा रखने वाले भी नकेल में ः 3 मामलों में 5 आरोपी गिरफ्तार कर 5 देसी पिस्तौल और 12 कारतूस जब्त किए गए। जुआ/सट्टा अधिनियम के तहत 3 मामलों में 3 आरोपियों को पकड़कर 6850 रुपये बरामद किए गए। इसके अतिरिक्त, पुलिस ने 22 बेल जंपर और 5 पीओ (परमानेंट वारंटी/फरार) आरोपियों को भी काबू किया। संवाद