फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कुरुक्षेत्र में प्रो. अमृत लाल मदान और कमलेश शर्मा को मिला सम्मान

Fri, 04 Oct 2024 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। साहित्य सभा के प्रधान एवं वरिष्ठ साहित्यकार प्रो. अमृत लाल मदान और सभा के उप प्रधान एवं साहित्यकार कमलेश शर्मा को कुरुक्षेत्र के प्रेरणा वृद्धाश्रम में आयोजित पुस्तक-लोकार्पण एवं परिचर्चा कार्यक्रम में प्रशस्ति-पत्र देकर एवं सम्मान पटिका पहनाकर सम्मानित किया गया। गांधी जयंती पर इन्हें अद्विक प्रकाशन की ओर से यह सम्मान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में प्रो. अमृत लाल मदान ने विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लिया और आयोजित परिचर्चा में एक प्रमुख वक्ता भी रहे। प्रो. डाॅ. लाल चंद गुप्त मंगल की ओर से संपादित पुस्तक विलक्षण कलम साधक डॉ. चंद्र त्रिखा के लोकार्पण अवसर पर आयोजित परिचर्चा में प्रो. अमृत लाल मदान ने डाॅ. चंद्र त्रिखा जी के विराट व्यक्तित्व को लेकर अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि डाॅ. चंद्र त्रिखा क़लम के ही साधक नहीं, अपितु वे इल्म के साधक भी हैं। वे प्रिंट और डिजिटल-दोनों माध्यमों से साहित्य और पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करते रहे हैं। उन्होंने विभिन्न समसामयिक एवं आधुनिक विषयों को लेकर अनेक विडियो, यू-ट्यूब के लिए बनाई जो साहित्य प्रेमियों ने बहुत पसंद की है। डाॅ. चंद्र त्रिखा को सुझाव दिया कि वे अपने आगामी लेखन में अपने सूफ़ी मन को पाठकों तक पहुंचाएं। अपने लेखन के माध्यम से लोगों के दिलों में घर कर रही नफरत को दूर करने वाला दृष्टिकोण प्रस्तुत करें।
विज्ञापन


आयोजित परिचर्चा में साहित्य सभा के उप प्रधान एवं साहित्यकार कमलेश शर्मा ने भी अपने विचार रखे।उन्होंने कहा कि डाॅ. चंद्र त्रिखा के मार्गदर्शन में आयोजित साहित्यिक यात्रा में उन्होंने भी भाग लिया था। हरियाणा के साहित्यकारों को पंजाब के अबोहर और फाजिल्का में भरपूर प्यार और सम्मान मिला था।यह सब डाॅ. चंद्र त्रिखा की लोकप्रियता का परिणाम था। कहा कि डाॅ. चंद्र त्रिखा ने पंजाब में आतंकवाद के दौर में निर्भीकता से पत्रकारिता की। वे लिखने वालों पर अपना स्नेह लुटाने वाले व्यक्ति हैं। उन्होंने डाॅ. चंद्र त्रिखा की पुस्तक दोस्तो अब पर्दा उठाओ का भी जिक्र किया। इस आयोजन में मंच-संचालन साहित्य सभा कैथल से जुड़े कवि दिनेश शर्मा दिनेश ने किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें