संवाद न्यजू एजेंसी
कैथल। महाराजा अग्रसेन धर्मशाला में शुक्रवार शाम को अक्षर धाम के संतों ने पहली बार फूलों की होली खेली। इसमें उपस्थित श्रद्धालुओ ने एक-दूसरे पर फूल बरसा कर होली का आनंद लिया। अक्षर धाम से आए संत ज्ञान मंगल स्वामी दने होली पर सत्संग कर लोगों को समझाया कि नशा मुक्त जीवन बनाएं।
इस मौके पर उनके साथ अनंत प्रसाद स्वामी भी मौजूद रहे। सत्संग में संत ज्ञान मंगल स्वामी ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि भगत प्रहलाद के विजयी के उपलक्ष्य में हम वर्षों से परंपरा अनुसार होली मनाते आ रहे हैं। सत्संग दौरान हॉल में चलचित्र के माध्यम से फूलों की होली का वर्णन दर्शाया। सत्संग के अंत में दीये लेकर श्रद्धालुओं ने आरती की। उसके बाद सभी श्रद्धालुओं ने अक्षर धाम से आए संतों सहित एक-दूसरे पर फूल बरसा कर फूलों की होली खेली व भजनो पर झूमें। बाद में सभी श्रद्धालुओं संतों से आशीर्वाद लिया। इस मौके पर प्रसाद वितरित किया। सत्संग में अमरजीत छाबड़ा, सचिन मित्तल, पंकज मित्तल, संदीप बंसल, सौरभ चौधरी, तरूण गोयल, रमेश सिंधवानी मौजूद रहे।