संवाद न्यूज एजेंसी
पूंडरी। सांसद नवीन जिंदल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम की सराहना की और आमजन से इसे निरंतर देखने का आह्वान किया, ताकि देश की प्रगति के लिए नए विचार और प्रेरणा मिल सके। उन्होंने कहा कि आज के 127 वें एपिसोड में भी भारतीय सेना में शुआन (कुत्ता) की देशी नस्ल को शामिल करने जैसी रोचक और महत्वपूर्ण जानकारी मिली। इसके अलावा उनके महत्वपूर्ण जानकारी कार्यक्रम में दी गई। सांसद जिंदल रविवार को गांव जांबा में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखने के बाद ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे।
कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में स्वच्छता में जांबा गांव जैसा कोई दूसरा गांव नहीं है। उन्होंने कहा कि जहां सफाई होगी, वहां भगवान का वास होता है। विधायक ने पूरे हलके के हर गांव को साफ-सुथरा करने की दिशा में बेहतरीन कार्य कर रहे हैं। अकेला व्यक्ति कुछ नहीं कर सकता, हम सबको मिलकर स्वच्छता की इस मुहिम को आगे बढ़ाते हुए पूरी जिम्मेदारी से कार्य करना है और सफाई की दिशा में विदेशों के गांवों को टक्कर देनी है। उन्होंने ग्रामीणों का आह्वान किया कि हमें अपने-अपने क्षेत्र को साफ-सुथरा रखना चाहिए। इससे पहले सांसद नवीन जिंदल ने गांव मोहना स्थित विधायक सतपाल जांबा के फार्म का निरीक्षण किया और गहनता से जानकारी हासिल की और फसल का मुआयना किया। सांसद ने पूंडरी गुरुकुल में जिम का रिबन काटकर उद्घाटन भी किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने 80 एकड़ में प्राकृतिक खेती की है, जिसमें फसल में कोई भी बीमारियां भी नहीं आई है। हमें प्राकृतिक खेती की तरफ आगे बढ़कर एक स्वच्छ समाज में अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में देश व प्रदेश का विकास हो रहा है। हर जरूरतमंद व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। इस मौके पर विधायक सतपाल जांबा, बीजेपी जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी, डॉ. हरिओम, जिला परिषद के चेयरमैन कर्मबीर कौल, सरदार जगविंद्र सिंह विर्क, कैलाश भगत, सुभाष हजवाना, सतपाल चुघ, जांबा सरपंच लाभ सिंह, ऋषि कुमार, मनोज राणा, राजेश बरसाना, जितेंद्र कुमार टाया, संजीव रसीना, सरोज, निधि मोहनआदि मौजूद रहे।