फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: देशी दीयों से रोशन करें घर, जरूरतमंदों के जीवन में भी भरें उजाला

विज्ञापन
कर्ण कथुरिया।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। दीपावली केवल दीप जलाने और खुशियां मनाने का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे, सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करने का अवसर भी है। इस पर्व पर लोगों को स्वदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता देते हुए स्थानीय दुकानदारों, कुम्हारों और छोटे कारीगरों से खरीदारी करनी चाहिए, ताकि उनकी मेहनत को सम्मान मिले और आजीविका को आर्थिक सहारा मिल सके।
साथ ही, त्योहार की खुशियों को जरूरतमंद परिवारों के साथ साझा कर उनके घरों में भी रोशनी पहुंचाने का प्रयास करना चाहिए। सीवन के युवा समाजसेवियों ने लोगों से अपील की कि वे दीपावली पर देश में बने उत्पादों को अपनाएं, विदेशी सामान की अनावश्यक खरीदारी से बचें और समाज के कमजोर वर्गों की मदद के लिए आगे आएं। उनका कहना है कि स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना और जरूरतमंदों की सेवा करना ही त्योहार की वास्तविक भावना है।
विज्ञापन

दीपावली के दौरान बाजारों में मिट्टी के दीये, सजावटी सामान, मिठाइयों और घरेलू उत्पादों की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में स्थानीय कारीगरों और छोटे व्यापारियों से खरीदारी करने पर उन्हें रोजगार के अवसर मिलते हैं। इससे न केवल उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती है, बल्कि देश के स्थानीय व्यापार को भी बढ़ावा मिलता है। युवा समाजसेवियों ने लोगों से दिखावे और फिजूलखर्ची के बजाय सेवा और सहयोग को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
-
स्वदेशी खरीदारी से मजबूत होगा देश का व्यापार : कमल
युवा समाजसेवी कमल चावला (हनी) ने कहा कि दीपावली पर प्रत्येक व्यक्ति को स्वदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता देनी चाहिए। स्थानीय दुकानदारों, कुम्हारों और छोटे कारीगरों से सामान खरीदने पर उनकी आजीविका को सहारा मिलता है। देश में बने उत्पादों को अपनाकर हम अपने व्यापार को मजबूती दे सकते हैं।

जरूरतमंदों के साथ बांटें त्योहार की खुशियां : अनूप
समाजसेवी अनूप नंदा ने कहा कि दीपावली हमें मिल-जुलकर खुशियां बांटने की प्रेरणा देती है। समाज में अनेक परिवार आर्थिक परेशानी के कारण त्योहार ठीक से नहीं मना पाते। ऐसे परिवारों की सामर्थ्य के अनुसार मदद करनी चाहिए। जरूरतमंदों को मिठाई, कपड़े या दीपक देकर उनके घरों में भी रोशनी पहुंचाई जा सकती है।
विज्ञापन

-
स्वदेशी अपनाना हर नागरिक की जिम्मेदारी : करण
युवा समाजसेवी करण कथूरिया ने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं को अपनाकर कारीगरों को आगे बढ़ने का अवसर दिया जा सकता है। दीपावली पर मिट्टी के दीये और स्थानीय उत्पाद खरीदना परंपराओं को सहेजने का अच्छा माध्यम है। उन्होंने कहा कि त्योहार की असली खुशी तभी है, जब समाज का कोई भी परिवार खुद को अकेला या वंचित महसूस न करे।

कर्ण कथुरिया।

कर्ण कथुरिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें