फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरक्षर मूल्यांकन परीक्षा नौ मार्च को

Thu, 27 Feb 2014 12:12 AM IST
कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला परियोजना अधिकारी सुरेंद्र मोर की अध्यक्षता में जिला लोक शिक्षा समिति की बैठक अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में  हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य कैथल में नौ मार्च को होने वाली निरक्षरों के मूल्यांकन की परीक्षा रही। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारी एवं खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


बैठक में डीपीसी सुरेंद्र मोर ने शिक्षा अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि साक्षर भारत मिशन कार्यक्रम के तहत साल में दो बार समस्त भारत वर्ष में निरक्षरों के मूल्यांकन की परीक्षा का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में निरक्षरों की परीक्षा नौ मार्च को आयोजित करना निश्चित किया गया है। अतिरिक्त उपायुक्त के आह्वान पर यह कार्यक्रम समाज के 15 वर्ष से अधिक आयु के पुरुष व महिलाओं के लिए चलाया गया है। 

शिक्षा का समाज में बहुत अधिक महत्व है। इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए प्रत्येक खंड में पांच परीक्षा केंद्र बनाएंगे और जिस केंद्र में परीक्षार्थियाें की संख्या 50 या उससे अधिक होगी उनकी मॉनीटरिंग की जाएगी। साक्षर भारत मिशन के तहत सभी जिलों को निर्धारित लक्ष्य दिए गए हैं। कैथल जिले के लिए 15 हजार का लक्ष्य तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें