फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन पहले ही कई लोगों ने हटाए अपने कब्जे

Fri, 06 Jan 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
लोगों ने हटाए अपने कब्जे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शुक्रवार को प्रशासन द्वारा कलायत के चार तालाबों को पूरी तरह से खाली करवाने के लिए कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन 29 दिसंबर को इस बारे उन सभी लोगों को बुला कर सचेत कर चुका है, जिन पर यह कार्रवाई होनी है। प्रशासनिक कार्रवाई के डर से नगर के वार्ड नंबर 6 खसरा नंबर 482 धरनीधर तालाब से लोगों से स्वेच्छा से कब्जे हटाने शुरू कर दिए। प्रशासन को इस खसरा नंबर पर कुछ आठ अवैध निर्माणों को ध्वस्त करना है। आठ में से चार लोगों बीरभान, मुन्ना, विनोद एवं सुखपाल ने अपने कब्जों को हटाना शुरू कर दिया तथा नगरपालिका द्वारा अपेक्षित भूमि को खाली कर दिया।
विज्ञापन


कुछ लोगों का यह भी कहना था कि उन पर रहम किया जाए। उनके पास तो और कोई ठिकाना भी नही है वे भारी सर्दी में अपने परिवार को लेकर जायेंगे कहां। बिरमी राणा, गोपाल नंबरदार, रामपाल, विनोद का कहना था कि तालाबों की निशानदेही फिर से करवाने के लिए उन्होंने कानूनगो को अर्जी दी है पर तीन माह से उस पर कोई भी कार्रवाई नहीं हुई। प्रशासन का कहना है कि 6 जनवरी को हर हाल में कार्रवाई को अंजाम देते हुए सभी नामांकित 27 कब्जों को हटवाना है। भवन निरीक्षक सुमित कुमार ने बताया कि खसरा नंबर 480 मोरचढ़ाई की 48 कनाल भूमि पर कुल 14 अवैध निर्माण हैं। ये सभी लोग कमिश्नर या एसडीएम कार्यालय में अपील किये हुए हैं। इनमें से एक अपील बेदखल हो चुकी है जिस पर कार्रवाई अपेक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें